नेपाल ने रचा इतिहास: सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री, काठमांडू में हालात सामान्य

मनोज कुमार त्रिपाठी

काठमांडू/सोनौली बॉर्डर! नेपाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिखा गया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। न्याय और सत्य के पक्षधर के रूप में उनकी पहचान रही है, और इसी कारण जनता की उनसे अपेक्षाएं और भी बढ़ गई हैं।

YouTube player

 

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के युवा नेता प्रज्ज्वल बोहरा ने द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज के डायरेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा—
“सुशीला कार्की जी का निष्पक्ष और मजबूत नेतृत्व नेपाल को नई दिशा देगा। जनता को विश्वास है कि वे सरकार को सही तरीके से चलाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देंगी।

इस बीच, काठमांडू की स्थिति सामान्य होने लगी है। बाजारों की चहल-पहल लौट आई है, ट्रैफिक सुचारु हो रहा है और लोग अपने कामकाज में व्यस्त दिख रहे हैं।

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचीं, वहीं कल मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी भी है। साथ ही गृह मंत्रालय के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय का गठन होने जा रहा है।

नेपाल की राजनीति में यह क्षण ऐतिहासिक है, जिसने जनता के बीच एक नई आशा और विश्वास की लहर पैदा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!