उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र शाह बीते 30 जनवरी गुरुवार भारत के 04 दिवसीय धार्मिक दौर पर गये थे। स्वदेश लौटने पर आज सोनौली सीमा पर पहुंचने पर नेपाल के हिन्दू संगठनों के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में नेपाल के तत्कालीन राजाओं द्वारा खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है। राजा ज्ञानेन्द्र शाह भी उसी परंपरा को जारी रखते हुए गोरखपुर गये थे।
इसके पहले सोनौली सीमा के नेपाल गेट पर नेपाल शिव सेना रुपंदेही के अध्यक्ष शैलेन्द्र शाही व प्रवक्ता शिव बस्याल के नेतृत्व में दर्जनों शिव सैनिकों ने राजा ज्ञानेन्द्र और राजशाही के समर्थन में खूब नारे लगाए। इससे पहले राजा ज्ञानेन्द्र तीन दिनों से रुपंदेही के अनेक मंदिरों का भ्रमण कर पूजा-पाठ किए और अपने लोगों से मिले थे।
राजा ज्ञानेन्द्र गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन कर महंथ दिग्विजय नाथ और महंत अवेद्यनाथ को पुष्प अर्पित किया। मंदिर परिसर में राजा ज्ञानेन्द्र का भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ उनके परिजनों ने भी गोरखनाथ मंदिर का दर्शन- पूजन किया।