गौतम बुद्ध आई केयर सेंटर बना भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र का भरोसेमंद आंख अस्पताल
मनोज कुमार त्रिपाठी
सिद्धार्थनगर-१, बेलहिया, नेपाल ! सोनौली बॉर्डर से महज़ तीन मिनट की दूरी पर स्थित गौतम बुद्ध आई केयर सेंटर, सिद्धार्थनगर–1, बेलहिया (नेपाल) आज भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में आधुनिक नेत्र चिकित्सा का मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है।अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों और किफायती इलाज के कारण यह अस्पताल हज़ारों मरीजों के लिए नई रोशनी लेकर आया है।

इस नेत्र अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. स्वेता सिंह, फेको व रेटिना विशेषज्ञ, लुम्बिनी नेत्र विज्ञान अध्ययन संस्थान एवं रिसर्च सेंटर (भूतपूर्व) से जुड़ी रही हैं और उन्हें 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वहीं डॉ. मुना खरेल, डेको, मेडिक्स रेटिना एवं समग्र नेत्र विज्ञान विशेषज्ञ (यूनिवर्सिटी ऑफ ओसाका, जापान) तथा डॉ. अनादी खत्री के.सी., फेको रेटिना एवं यूविया विशेषज्ञ (स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन, अमेरिका) भी यहां सेवाएं दे रहे हैं, जिनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक है।


गौतम बुद्ध आई केयर सेंटर की सबसे बड़ी विशेषता है बिना सुई और बिना पट्टी के मोतियाबिंद ऑपरेशन, जिससे मरीज कुछ ही समय में सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। इसके साथ ही अत्याधुनिक रेटिना सेंटर में मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और थायरॉयड से जुड़ी आंखों की जटिल बीमारियों का प्रभावी और सुरक्षित इलाज किया जा रहा है। जांच के लिए लोकेशन स्कैन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
मरीजों की जुबानी, इलाज पर भरोसा
इलाज से संतुष्ट मरीज सिद्धार्थनगर के सुकाई ने कहा,
“यहां का इलाज बेहतरीन है। ऑपरेशन के सिर्फ 15 मिनट में मेरी आंखों की रोशनी सामान्य हो गई। डॉक्टरों और स्टाफ का व्यवहार बहुत ही सहयोगात्मक है।”
यह नेत्र केंद्र गौतम बुद्ध हॉस्पिटल परिसर में संचालित है, जहां पांच मंजिला अस्पताल, मेडिकल स्टोर, चश्मा निर्माण की अलग व्यवस्था, कैंटीन और मरीजों व उनके परिजनों के ठहरने की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आने वाले दिनों में सभी सेवाओं को पूरी तरह स्वचालित किया जाएगा।


कुल मिलाकर गौतम बुद्ध आंख अस्पताल ने न केवल भैरहवा, बल्कि नेपाल और भारत के आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई है। यहां मरीजों को अब तेज़, सस्ता और विश्वसनीय इलाज एक ही स्थान पर मिल रहा है, जो इस अस्पताल को क्षेत्र का एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बना रहा ।






