धार्मिक-पर्यटन स्थल व होटल रहे गुलजार
मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू/पोखरा/भैरहवा।
नववर्ष 2026 के अवसर पर नेपाल भर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। राजधानी काठमांडू, पर्यटन नगरी पोखरा, धार्मिक नगर जनकपुरधाम, मनोकामना मंदिर, सुपा देउराली मंदिर (अर्घाखांची), पशुपतिनाथ मंदिर, नेपालगंज, विराटनगर, चितवन, बुटवल और लुम्बिनी सहित अनेक धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी।


नववर्ष के प्रथम दिन सिद्ध बाबा मंदिर श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना रहा, जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर नए वर्ष में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं सुपा देउराली मंदिर में भी दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।


पर्यटन के साथ-साथ होटल एवं आतिथ्य क्षेत्र में भी विशेष रौनक देखने को मिली। भैरहवा (सिद्धार्थनगर) एवं आसपास के क्षेत्रों में होटल लाकौल, होटल नैन्स, सिद्धार्थ विलासा भैरहवा, भैरहवा कॉटेज, होटल निर्वाणा, होटल एशियन बुद्धा, होटल मौर्या, ब्लैक एंड व्हाइट (लुम्बिनी, परसा), होटल पौवा, होटल मेरीगोल्ड इन (भैरहवा), होटल यति, रामदा होटल एवं रिसोर्ट, ज़ुडियो रेस्टोरेंट, सिटी सेंटर होटल भैरहवा, होटल लैंडमार्क सहित अनेक होटल, रिसोर्ट एवं कॉटेज नववर्ष पर पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसके साथ ही सिद्धार्थ केबल कार भी पर्यटकों की विशेष पसंद रही।


पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय व्यापार, होटल व्यवसाय और परिवहन सेवाओं को उल्लेखनीय लाभ मिला। कुल मिलाकर, नववर्ष 2026 का उत्सव नेपाल में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उल्लास और पर्यटन गतिविधियों के समन्वय के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया।



वहीं प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी सीपी. श्रेष्ठ ने भारत और नेपाल के समस्त नागरिकों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह नया वर्ष दोनों देशों के लोगों के जीवन में नई आशा, विश्वास और सकारात्मक बदलाव लेकर आए। उन्होंने कामना की कि नववर्ष शांति, समृद्धि, सौहार्द और आपसी भाईचारे को और अधिक सशक्त करे।


