नया साल, नया जोश: भारतीय पर्यटकों के लिए लाकोल होटल में शानदार दावत

नववर्ष की रात बनेगी यादगार, लाकोल होटल में भारतीय मेहमानों के लिए खास इंतज़ाम

जश्न और मनोरंजन का भव्य संगम

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा।

नववर्ष के पावन अवसर पर भारतीय पर्यटकों के स्वागत के लिए भैरहवा स्थित लाकोल होटल पूरी तरह से उत्सवी रंग में रंग गया है। नए साल को यादगार और खास बनाने के उद्देश्य से होटल प्रबंधन द्वारा भव्य और आकर्षक तैयारियाँ की गई हैं, जो भारतीय सैलानियों के लिए विशेष अनुभव का वादा करती हैं।

 

YouTube player

 

 

लाकोल होटल के कर्मचारी शिशिर गैरे ने जानकारी देते हुए बताया कि नए साल के शुभ दिन पर भारत से आने वाले उनके स्थायी ग्राहकों के लिए विशेष खान-पान की शानदार व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मेहमानों के लिए उपहारों की विशेष पेशकश भी रखी गई है, ताकि उनका स्वागत स्नेह और सम्मान के साथ किया जा सके।
होटल में मौजूद अत्याधुनिक कैसिनो नववर्ष समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगा, जहां पर्यटक रोमांच और मनोरंजन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा गेमिंग ज़ोन, डांस प्रोग्राम और लाइव मनोरंजन की भी शानदार व्यवस्था की गई है, जो जश्न के माहौल को और भी जीवंत बनाएगी।

 

आराम और सुविधा के लिहाज़ से लाकोल होटल के कमरे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं, जो मेहमानों को घर जैसा सुकून देते हैं। भैरहवा चौक के निकट, मुख्य मार्ग के बगल में स्थित यह होटल अपनी बेहतरीन लोकेशन के कारण भी भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

होटल प्रबंधन ने भारतीय पर्यटकों से अपील की है कि वे नववर्ष के इस खास मौके पर लाकोल होटल आकर मनोरंजन, स्वाद और आराम का अनूठा संगम अनुभव करें और नए साल की शुरुआत यादगार बनाएं।
अंत में लाकोल होटल परिवार की ओर से सभी आगंतुकों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!