नवनियुक्त मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू! प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है।

अर्थ मंत्री के रूप में रामेश्वर खनाल, ऊर्जा, भौतिक अवसंरचना एवं शहरी विकास मंत्रालय में घिसिङ तथा गृह एवं कानून मंत्री के रूप में आर्याल को नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौड़ेल ने सोमवार को तीन मंत्रियों की नियुक्ति की।

खंडहर कार्यालय के बाहर टेंट गाड़कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरकारी निकायों और कूटनीतिक मिशनों के प्रमुख भी शपथ समारोह में उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री नियुक्त कुलमान घिसिङ इससे पहले नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं।

गृह मंत्री ओम प्रकाश अर्याल काठमांडू महानगरपालिका के कानूनी सलाहकार रहे हैं। अर्थ मंत्री खनाल पूर्व राजस्व सचिव रह चुके हैं। जेन-ज़ी पीढ़ी के आंदोलन के उग्र होने के बाद 24 भाद्र को निवर्तमान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दिया था।

जेन-ज़ी के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौड़ेल ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। नवनियुक्त मंत्री सोमवार को ही कार्यभार संभाल रहे हैं। अन्य सभी मंत्रालयों की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री स्वयं संभालेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!