मनोज कुमार त्रिपाठी
नेपाल भैरहवा! एनआईसी एशिया बैंक लिमिटेड के ग्राहकों को रूपन्देही के भैरहवा स्थित एशियन होटल लिमिटेड (एशियन बुद्ध होटल) सेवाओं और सुविधाओं पर छूट प्रदान करेगा। बैंक और होटल के बीच गुरुवार को हुए समझौते के अनुसार, बैंक के डेबिट, क्रेडिट, प्रीपेड कार्डधारक और मोबाइल बैंकिंग उपयोगकर्ताओं को होटल की सभी सेवाओं पर 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

इसी तरह बैंक के कर्मचारी भी होटल की सेवाओं और सुविधाओं पर 15 प्रतिशत की छूट प्राप्त करेंगे। यह समझौता एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा।
समझौता–पत्र हस्तांतरण कार्यक्रम में एशियन बुद्ध होटल के जनरल मैनेजर ओमप्रकाश पांडे, ऑपरेशन मैनेजर जे.पी. सुवेदी, एनआईसी एशिया बैंक के बिजनेस हेड सुरज पौडेल, भैरहवा शाखा प्रमुख शेषमणि पटेल, ऋण अधिकारी महेश आर्याल और सिर्जना मरासिनी की उपस्थिति रही।
चार सितारा होटल एशियन होटल लिमिटेड (एशियन बुद्ध होटल) सिद्धार्थनगर नगरपालिका–8, बसडिलवा में स्थित है।




