अमृत सरोवर निर्माण के लिए मिलेगा पुरस्कार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज जनपद के चार ग्राम प्रधानों को केंद्र की मोदी सरकार 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर दिल्ली में सम्मानित करेगी।
इस संबंध में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि यह जनपद के लिए हर्ष का विषय है।
बता दें कि नौतनवां तहसील क्षेत्र के हरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान गोपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर योजना से जुड़कर अपने गांव में सरोवर का निर्माण कराया है। इस सरोवर में जल संरक्षण कर सूखे जैसे हालात से निपटने के साथ-साथ मवेशियों के पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

हरपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा पार्क, अन्नपूर्णा भवन, अमृत सरोवर, अटल वन, आदर्श पंचायत भवन और स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण भी कराया गया है।
ग्राम प्रधान गोपी गौड़ ने बताया कि उन्हें पहली बार सम्मानित होने का अवसर मिला है। इस उपलब्धि से पूरे ग्राम पंचायत में उत्साह और खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित मिश्रा ने बताया कि ग्राम सभा में काफी खुशहाली है और लोग इस सम्मान का जश्न मना रहे हैं।
नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह विधान सभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हरपुर के ग्राम प्रधान ने जमीनी स्तर पर लागू किया है और गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस सम्मान से जनपद के अन्य ग्राम प्रधान भी प्रेरित होंगे और पंचायत के विकास के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
महराजगंज जनपद के चार ग्राम प्रधानों को मोदी सरकार स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 15 अगस्त 2025 को दिल्ली में करेगी सम्मानित, 2 ग्राम प्रधान जल संरक्षण को लेकर होंगे सम्मानित तो दो अन्य राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वन को लेकर होंगे सम्मानित
महाराजगंज जनपद में रहने वाले 4 ग्राम प्रधानों को केंद्र की मोदी सरकार स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 15 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में बुलाकर सम्मानित करने जा रही है इसको लेकर मोदी सरकार ने जनपद के सभी 4 ग्राम प्रधानों को निमंत्रण पत्र भी भेज दिया है।
आपको बता दे यह सभी ग्राम प्रधान केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सफल रहे हैं।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया जनपद के लिए यह बड़े ही हर्ष का विषय है और जिला प्रशासन के लिए गौरव का विषय है कि जनपद के रहने वाले ग्राम प्रधान अनिल जोशी और अमित कुशवाहा जिन्होंने सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारा है जिसके बाद ग्राम पंचायत का चौमुखी विकास हो सका है।
इसको लेकर इन्हें सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ दो अन्य ग्राम प्रधान गोपी और संजू चौधरी जिन्होंने मोदी सरकार के सपने को साकार करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर बने अमृत सरोवर में जल संरक्षण का कार्य किया है जिसको लेकर इन्हें सम्मानित किया जाएगा इस बड़ी उपलब्धि पर जनपद के सभी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान आने वाले समय में इंस्पायर होंगे और पंचायत के विकास को लेकर और बेहतर कार्य कर सकेंगें।
नौतनवां तहसील क्षेत्र के हरपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान गोपी जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर योजना से जुड़कर अपने गांव में अमृत सरोवर बनवाया और इस सरोवर में जल संरक्षित कर सूखे जैसे हालात से निपटने के साथ-साथ मवेशियों के पीने की पानी की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही साथ इस ग्राम पंचायत में मनरेगा पार्क, अन्नपूर्णा भवन,अमृत सरोवर, अटल वन, सामुदायिक शौचालय आदर्श पंचायत भवन, स्वास्थ्य उप केंद्र समेत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत की सड़क निर्माण करा कराया गया है, हरपुर ग्राम प्रधान को नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित होने की बात से पूरे ग्राम पंचायत में उत्साह और खुशी का माहौल है, वही इस उपलब्धि पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिपाठी ने भी खुशी जाहिर की है।
विधायक ने ऋषि त्रिपाठी ने कहा ग्राम प्रधानों को मिलने वाला यह सम्मान निश्चित ही इस विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याण जानकारी योजनाओं की हरपुर पाठक के ग्राम प्रधान ने जमीनी स्तर पर काम किया है और गांव के विकास को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम प्रधान गोपी गौड़ ने बताया कि पहली बार मुझे सम्मानित होने का अवसर मिला है गांव में और घरों में खुशी की लहर है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित मिश्रा ने बताया कि मेरे ग्राम सभा में काफी खुशहाली हो रही है और लोग खुशी मना रहे हैं राजकुमार गौड़ ने बताया कि पूरे गांव में खुशी की लहर है।







