सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ! आज मातृ दिवस है। आज के दिन सिद्धार्थ नगर जिले की शोहरतगढ़ पुलिस ने कड़ी धूप में विना चप्पल पहने सड़क पर चल रही एक महिला की मदद कर सीओ और एसडीएम ने पुलिस महकमें का सर ऊंचा कर दिया है।
बता दें कि आज दिनांक 11.05.2025 को थाना शोहरतगढ़ क्षेत्रान्तर्गत कोटिया नेपाल बॉर्डर पर पैदल गश्त और चेकिंग के दौरान एक वृद्ध महिला इस तपती धूप में पैदल बिना चप्पल के सड़क के रास्ते जा रही थी जिसको क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय व उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल द्वारा भाव विभोर होकर न केवल सम्मान पूर्वक उन्हे कुर्सी पर बैठाया बल्कि अपने हाथों से पानी भी पिलाये तथा उन्हें बाजार से चप्पल मंगा कर पहना कर ससम्मान प्रणाम कर विदा किया गया। पुलिस के इस मानवीय व्यवहार की आम जनमानस में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

