“गांव–गांव से उठी आवाज – विकास के लिए एकजुट होकर करें मतदान”
मनोज कुमार त्रिपाठी
रूपन्देही। प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर रूपन्देही–4 क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांव पालिकाओं और नगर क्षेत्रों के मतदाताओं से आशुतोष मिश्रा के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।
मार्चवारी गांवपालिका, कोटही माई गांव पालिका, सेमरा गांव पालिका, माया देवी गांव पालिका तथा लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 और 13 (दुही क्षेत्र) के मतदाताओं से विनम्र निवेदन किया गया है कि वे फागुन 21 को होने वाले मतदान में आशुतोष मिश्रा के ‘पेड़’ चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर उन्हें अत्यधिक मतों से विजयी बनाएं।
समर्थकों का कहना है कि आशुतोष मिश्रा क्षेत्र के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं क्षेत्र में बढ़ती चुनावी सक्रियता से मुकाबला रोचक होता जा रहा है।
फिलहाल सभी प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार संपर्क साध रहे हैं।