लौह पुरुष सरकार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित मूर्ति पर सांसद/विधायक और डीएम, एसपी ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज 31 अक्टूबर 2025, राष्ट्रीय एकता में एकीकरण के पुरोधा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर सासंद महराजगंज/भारत सरकार में वित्त राज्यमंत्री मा0 श्री पंकज चौधरी, विधायक पनियरा श्री ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक श्री जयमगल कन्नौजिया, फरेन्दा विधायक श्री विरेन्द्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय पाण्डेय, जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीणा द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह,एडीएम, द्वारा माननीय की उपस्थित पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया, तथा कलेक्ट्रेट अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस फोर्स तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!