प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 जन्मदिन पर नौतनवां ब्लाक पर”स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का हुआ शुभारंभ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर 15 दिवसीय चलने वाले “सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम, के तहत आज नौतनवां ब्लाक रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र पर चल रहे “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, का शुभारंभ नौतनवां विधायक माननीय ऋषि त्रिपाठी जी के निर्देश पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी व जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने अपने संबोधन मे कहा कि “सरकार खासकर महिलाओं व शिशुओं के स्वास्थ के प्रति काफी सजग प्रहरी की भूमिका में है और सरकार की सभी योजनाएं धरातल तक पहुंचाकर इसकी निगरानी भी पूरी तन्मयता के साथ कि जाती हैं।

इस दौरान अधीक्षक डॉ.सुरेंद्र कुमार,डॉ.जितेंद्र,डॉ.पारस नाथ,डॉ.श्रीराम वर्मा,बीपीएम हरिनाथ यादव,बीसीपीएम मुदिता त्रिपाठी,फार्मासिस्ट धर्मेंद्र शाही,अशोक,निशार एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कंचन, कार्यकत्री मालती,पुष्पांजलि,गीता,मंजू,मीरा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!