उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन पर यातायात माह के मद्देनजर जनपद में यातायात पुलिस ने कस्बा निचलौल में एक विस्तृत जागरुकता और चेकिंग अभियान चलाया।
बताते चले की स्कूली बसों की विशेष चेकिंग प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा निचलौल क्षेत्र में स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूली बसों की सघन चेकिंग की गई। इस चेकिंग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्कूल बसें सुरक्षा मानकों का पालन कर रही हैं।
इस दौरान वाहन का फिटनेस और बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस,सीसीटीवी कैमरा की उपलब्धता, सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स की जांच की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, और फायर गैस किट तथा पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स लेकर चलें।
नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 13 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जिस पर ₹28,000 का जुर्माना लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


