दक्षिणा स्वरूप कंबल और द्रव्य भेंटकर लिया आशीर्वाद
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! आज दिनांक- 18/01/2026 दिन-रविवार को नौतनवां नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी श्री नन्दलाल जायसवाल द्वारा मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर नौतनवां स्थित अपने निज निवास नन्दलाल भवन के प्रांगण में साधु-संतों को भोजन कराकर दक्षिणा स्वरूप कंबल एवं द्रव्य भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।








