पशु तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो हिरासत में, दो पर इनाम घोषित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर! पिपराइच क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पिपराइच पुलिस व कुशीनगर पुलिस के संयुक्त अभियान में जिला कुशीनगर में मुठभेड़ के बाद एक पशु तस्कर रहीम को गिरफ्तार किया गया।

YouTube player

इससे पहले मंगलवार को पशु तस्करों ने दीपक गुप्ता की हत्या कर दी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अजब हुसैन नामक एक तस्कर को पकड़ लिया था, जो गंभीर रूप से घायल होने के चलते बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाजरत है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण नायर ने मीडिया को बताया कि इस मामले में छोटू और राजू नाम के दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही फरार दो अन्य आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है।

 

एसएसपी ने कहा कि घटना से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!