उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! पुलिस उपाधीक्षक बसन्त सिंह के पर्यवेक्षण में कोल्हुई पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने ग्राम बटईडीहा के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से 150 अदद नशीला इंजेक्शन बरामद किया है। साथ ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी 66 वीं वाहिनी की टीम ने सोनौली थाना क्षेत्र के सुकरौली निवासी आमिर खान के पास से एक प्लास्टिक के झोले में दो पन्नियों में प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बुप्रेनोफिन 50 एम्पुल, डाइजीपाम 50 एम्पुल एवं प्रीमिथाजिन हाइड्रोक्लोराइड 50 एम्पुल बरामद किया एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी करने वाली टीम में
कोल्हुई थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी, उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह व नागेन्द्र कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी एवं एसएसबी से
66 वीं वाहिनी के एएसआई अमित शर्मा के साथ ही अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।











