मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल!नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय भैरहवा और एरिया पुलिस कार्यालय लुम्बिनी, रूपन्देही की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर सुंडी, वार्ड नंबर 4, मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका में वाहनों की जांच के दौरान एक बाइक युवक के पास से अवैध रूप से लाई गई ड्रग्स बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि रूपन्देही जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी हो रही थी, संदेह के आधार पर रूपन्देही जिले के समरी माई ग्रामीण नगर पालिका, थुम्हवा, वार्ड नंबर 3 के 32 वर्षीय हरि चंद्र द्वारा चलाए जा रहे मोटरसाइकिल नंबर लू 58 पीए 2231 की जांच की। जांच के दौरान, उक्त मोटरसाइकिल के लेग गार्ड पर प्लास्टिक में 100 एम्पुल ब्रुफेन, 100 एम्पुल डायजेपाम और 100 एम्पुल फेनेरगन, कुल 300 एम्पुल लटके हुए पाए गए। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।










