मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना (I.P.S) के निर्देशन में चलाये जा रहे बरामदगी अभियान के दृष्टिगत दिये गये निर्देश के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ (P.P.S) व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री अनिरूद्ध कुमार (P.P.S) के निर्देशन में श्रीमान थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव के नेतृत्व में (CEIR PORTAL- DEPARTMENT OF TELECOMMUNICATIONS) के माध्यम से थाना स्थानीय के पुलिस टीम द्वारा एक अदद गुमशुदा मोबाईल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर मोबाइल के वास्तविक स्वामी को सुपूर्द किया गया।
मोबाइल स्वामी रामानन्द पुत्र बुद्धिराम निवासी निपनिया थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र करीब 55 वर्ष को मोबाइल सौंप दिया गया।
उ0नि0 शेर बहादुर यादव,का0आ0 कृष्ण कुमार यादव,म0का0 अंजनी गिरी थाना नौतनवां जनपद महराजगंज ने उक्त मोबाइल को बरामद किया।








