ताज़ा गाय-भैंस का दुध बताकर बेचा जा रहा पैकेट वाला दूध, मिलावटखोरी की आशंका – त्योहारों के मौसम में बढ़ा खतरा

मनोज कुमार त्रिपाठी

गोरखपुर।

गोरखपुर क्षेत्र में मिलावटखोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दूध बेचने वाले यहां पैकेट वाले दूध को “ताज़ा गाय या भैंस का दूध” बताकर ग्राहकों को बेच रहे हैं।

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज़ सुबह एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दूध के कनस्तरों के साथ आता है और दुकानों व घरों पर यह दूध “ताज़ा देसी दूध” बताकर सप्लाई करता है। लेकिन हकीकत में उन कनस्तरों में  पैकेट का दूध डाला जाता है, जिसके बाद में खुला दूध बताकर बेचा जाता है।

 

 

 

ग्राहकों को धोखे में रखकर इस तरह का कार्य न केवल उपभोक्ता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है, बल्कि खाद्य सुरक्षा कानूनों का भी खुला उल्लंघन है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर दूध की शुद्धता की जांच कराई जाए तो मिलावट और धोखाधड़ी का पूरा सच सामने आ सकता है।

 

 

अब देखना यह है कि खाद्य विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले में कब और क्या कार्रवाई करता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!