मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू! भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के एक सैन्य दल के दौरे को लेकर नेपाल की संसद में बहस छिड़ गई है। इस दौरे का विरोध किया गया है।
एक सांसद ने पाकिस्तानी दल के दौरे पर सवाल खड़ा किया है। पाकिस्तानी सेना का एक 12 सदस्यीय दल इस समय छह दिवसीय अध्ययन दौरे पर नेपाल में है।
छह दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचा पाकिस्तानी सैन्य दल
नेपाली सेना के मुख्यालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, पाकिस्तानी सैन्य दल रविवार को छह दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचा। यह दल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अलावा काठमांडू के आसपास के विभिन्न सांस्कृतिक और पर्यटक स्थलों का दौरा भी करेगा।
हालांकि भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी दल के दौरे का विरोध शुरू हो गया है। देश की संसद में मंगलवार को एक सांसद ने इस मुद्दे को उठाया और दौरे का विरोध किया।
दोनों के बीच कभी भी युद्ध हो सकता है
स्वतंत्र सांसद अमरेश कुमार सिंह ने संसद में शून्य काल के दौरान कहा, नेपाल सरकार के आमंत्रण पर पाकिस्तानी सेना का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को ऐसे समय नेपाल पहुंचा, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
दोनों के बीच कभी भी युद्ध हो सकता है। ऐसे समय में पाकिस्तानी सैन्य प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर नेपाल सरकार किस तरह का संदेश देना चाहती है।