बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल! देवभूमि देश हमारे प्राणों से भी प्यारा है इसी भावना के साथ महाकाल युवाशक्ति नेपाल, सनातन का बल बजरंग दल, बजरंग दल एवं समस्त सनातन परिवार के तत्वावधान में बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रही निर्मम हत्याओं और धार्मिक हिंसा के विरोध में एक शांतिपूर्ण विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

YouTube player

 

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक आधार पर की जा रही हिंसा मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस विषय पर गंभीर संज्ञान लेने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शांति, मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसी भी प्रकार की हिंसा को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि पीड़ित हिंदुओं के प्रति एकजुटता प्रकट करना और वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाना था।

 

 

आयोजकों ने कहा कि सनातन परिवार सदैव शांति, सह-अस्तित्व और मानव मूल्यों में विश्वास करता है तथा अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!