मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बीटेक तृतीय वर्ष की नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल की मौत के बाद नेपाल में भारी आक्रोश है।

इसी क्रम में आज भैरहवा स्थित सिद्धार्थ संज्जाल एसोसिएशन रूपंदेही के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर एक रैली के माध्यम से देवकोटा चौक से मिलन चौक होते हुए सीडियो कार्यालय पहुंचकर प्रमुख जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मृत छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की।
शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और रैली में सिद्धार्थ संज्जाल एसोसिएशन रूपंदेही के अध्यक्ष अनिल कुमार ज्ञवाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ, संजय बजिमय उपाध्यक्ष, डॉ शांत कुमार शर्मा उपाध्यक्ष,मधू पंथी महासचिव, सतीश कुमार कौशल उर्फ दीपक कोषाध्यक्ष,बिंदू न्योपाने सचिव, हरीश सेठिया सह कोषाध्यक्ष, केशव राज ज्ञवाली सदस्य, राम मिलन यादव सदस्य, किशोर जोशी सदस्य,राम प्रसाद पोखरेल सदस्य,शांता कंडेल सदस्य, रविन्द्र शर्मा घिमिरे, श्रीचंद गुप्ता, विष्णु खेल, सूर्य सारू मगर, दीपक केसी, उमाशंकर मिश्र, चंद्र बहादुर थापा, अभिमन्यु कशौधन, शंकर पाण्डेय, राम प्रसाद कोइरी सलाहकार,खिम बहादुर खत्री सलाहकार, चंद्रमान श्रेष्ठ,प्रेम कुमार सेंचुरी, दर्पण श्रेष्ठ, नारायण प्रसाद भंडारी,बाबूराम केसी,हरी थापा,जगत बहादुर राय मांझी,दीपेश पछाई, चेंबर ऑफ कॉमर्स की सचिव लक्ष्मी अधिकारी,जेसीआई सिद्धार्थ नेपाल रूपंदेही, होटल रेस्टोरेंट व्यवसायी संघ नेपाल, जेसीआई सिद्धार्थ लेडी नेपाल,बहुउद्देशीय महिला समूह के तमाम पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग संघ-संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।