एससी-एसटी एक्ट के तहत भी दर्ज था मामला
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महाराजगंज पुलिस ने नौतनवां थाना क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान बेताब आलम (26 वर्ष) पुत्र मकसूद आलम के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 6, वाल्मीकि नगर, नौतनवा का निवासी है।
यह गिरफ्तारी 13 नवंबर 2025 को रात 9 बजकर 58 मिनट पर छपवा, नौतनवां थाना क्षेत्र से की गई। बेताब आलम के खिलाफ नौतनवा थाने में मु0अ0सं0 036/2025 धारा 64(1), 87, 137(2) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट और 3(2) Va एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना (आईपीएस) द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ (पीपीएस) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री अंकुर गौतम (पीपीएस) के कुशल निर्देशन में नौतनवां पुलिस ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक छोटेलाल, कांस्टेबल हृदय राम यादव, कांस्टेबल मनीष यादव और महिला कांस्टेबल पूनम यादव शामिल थे। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


