भारत में एसआईआर प्रक्तिया को लेकर बांग्लादेशी रोहिंग्याओं की नेपाल में घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नेपाल विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने देश के सभी जिलाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

सोनौली महराजगंज ! भारत में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के सख्ती के कारण रोहिंग्या या बांग्लादेशी भारत से नेपाल जा सकते हैं। इनपुट मिलने के बाद नेपाल पुलिस और सीमा सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह अलर्ट मूड पर है।

 

 

नेपाल विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं के ज्ञापन सौंपने के बाद सीमा पर नेपाल पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एसआईआर पर सख्ती के बाद से पड़ोसी मुल्क नेपाल में गहरा संकट छा गया है और नेपाल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या के घुसपैठ की संभावना बढ़ गई है। इसके बाद से ही नेपाल की पुलिस अलर्ट हो चुकी है और भारत से आने वाले हर नागरिकों की आई कार्ड के जांच के बाद ही उन्हें नेपाल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। नेपाल पुलिस भी अलर्ट हो गई है। जबकि भारत नेपाल-भारत सीमा पर एसएसबी और पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है।

सूत्रों के अनुसार अवैध तरीके से बांग्लादेशी और रोहिंग्या नेपाल जाने के फिराक में हैं। इनपुट मिलने के बाद नेपाल पुलिस अब अलर्ट हो चुकी है। भारत के रास्ते अवैध रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या समुदाय के नागरिक नेपाल में मजदूर के भेष में प्रवेश कर सकते हैं। इसी आशंका के मद्देनजर नेपाल प्रशासन ने सीमा क्षेत्रों पर उच्च स्तर की सतर्कता लागू कर दी है। नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस ने कड़ी जांच और निगरानी बढ़ा दी है। रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के नेपाल में अवैध घुसपैठ की आशंका को देखते हुए नेपाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

 

 

नेपाल विश्व हिंदू परिषद के रूपंदेही जनपद के जिलाध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने बताया कि भारत मे चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के कारण जो अवैध तरीके से भारत में रोहिंग्या और बांग्लादेशी रह रहे थे उनके भारत से नेपाल की सीमा में प्रवेश करने की आशंका है। इसी आशंका को देखते हुए नेपाल के सभी सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों को विश्व हिंदू परिषद नेपाल द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में साफ तौर पर कहा गया है कि नेपाल में किसी भी कीमत पर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की अवैध घुसपैठ ना होने पाए । इसको लेकर नेपाल सरकार बॉर्डर के इलाकों में सघनता से जांच अभियान चलाए ताकि भारत के रास्ते कोई भी घुसपैठी नेपाल में ना प्रवेश करने पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!