तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहे 4 बोरी यूरिया खाद के साथ तीन नेपाली नागरिकों को पुलिस ने दो बाइक के साथ पकड़ा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी रोकने के लिए चल रहे अभियान में नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर भारतीय यूरिया खाद की 4 बोरी और 2 नेपाली मोटरसाइकिल बरामद की हैं। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है

नेपाल राष्ट्र की सीमा से सटे क्षेत्रों में तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार सक्रिय है। निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में व थानाध्यक्ष नौतनवां पुरूषोत्तम राव के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की मुखबिर की पुख्ता सूचना पर 15 नवंबर 2025 की रात 8 बजकर 15 मिनट पर नौतनवां थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी राइस मिल के पास से पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की। साथ ही दो नेपाली नंबर की मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली गईं।

पुलिस ने मौके से तीन तस्करों- रोशन पासवान, सुमरन पासवान और दीपू पासवान को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी नेपाल के रुपनदेही जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

बरामदगी के बाद पुलिस ने मामला कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत दर्ज कर समस्त सामान और अभियुक्तों को कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया है।

“सीमा पर तस्करी रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस की विशेष टीम लगातार निगरानी कर रही है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, कांस्टेबल पवन कुमार और कांस्टेबल अनाग यादव की अहम भूमिका रही।

नौतनवा पुलिस की इस सफलता को सीमा पार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीमा पर निगरानी और भी कड़ी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!