जिले में युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी, सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कल, शहर में सायरन गूंजेंगे, बत्तियां होंगी गुल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! कल बुधवार को महराजगंज जिला युद्ध जैसे हालात से निपटने की अनूठी तैयारी का गवाह बनेगा। गृह मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच किया जाएगा। इस दौरान शहर में सायरन की गूंज सुनाई देगी, बत्तियां गुल होंगी और नागरिकों को युद्धकालीन सुरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। 

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मंगलवार को जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल, परिवहन, विद्युत विभाग, होमगार्ड और स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में युद्ध जैसी आपात स्थिति में सुरक्षा इंतजामों पर गहन चर्चा हुई। मॉक ड्रिल के तहत होने वाली प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!