दीपक बोहरा की विरासत को नहीं जाने देंगे, बड़े भाई की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाउंगा, परिवार को एकजुट रखना मेरा कर्तव्य- कैप्टन गौरव बोहरा
राप्रपा में कोई मतभेद नहीं, पार्टी का निर्णय सर्वोपरि – प्रज्वल बोहरा
रूपंदेही जिले के क्षेत्र नंबर ३ से राप्रपा सांसद और पूर्व मंत्री दिवंगत दीपक बोहरा की राजनीतिक विरासत को बचाने के लिए उनके पुत्र कैप्टन गौरव बोहरा और प्रज्वल बोहरा ने कमर कस लिया है।
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता रूपंदेही क्षेत्र नंबर 3 से सांसद और पूर्व मंत्री रहे दिवंगत नेता दीपक बोहरा के स्थान पर नेपाल सरकार उपचुनाव की तैयारी में है,इस बार प्रतिस्पर्धा में जहां उनके पुत्र कैप्टन गौरव बोहरा और प्रज्वल बोहरा दावेदार हैं वहीं दूसरी तरफ एमाले और कांग्रेस के प्रत्याशी भी जोर आजमाइश करने वाले हैं। इसके अलावा प्रचंड की माओवादी पार्टी और रवि लामिछाने की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी भी अपना उम्मीदवार खड़ी कर सकती है। लेकिन अभी तक मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और नेपाली कांग्रेस के बीच ही होनी दिख रही है।
बता दें कि बीते आम चुनाव में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के कद्दावर नेता दीपक बोहरा ने कांग्रेस के बालकृष्ण खांड़ को बड़े मतों के अंतर हराया था। बीते दिनों दीपक बोहरा की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया और उनकी सीट रिक्त हो गई। इसी सीट पर शीघ्र ही उपचुनाव होना है। जिसकी पूरी तैयारी ओली सरकार कर रही है।
इस सीट पर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी दीपक बोहरा के परिवार के एक सदस्य को टिकट देकर चुनाव अपने पक्ष में करना चाहती है।

बता दें की दिवंगत दीपक बोहरा के बड़े पुत्र कैप्टन गौरव बोहरा बुद्धा एयर लाइंस के वरिष्ठ पायलट हैं और उनके छोटे बेटे प्रज्वल राजनीति में हैं।
पेशेवर जीवन में एक सफल यात्रा का नेतृत्व कर चुके बोहरा अब राजनीतिक नेतृत्व में कदम रखना चाह रहे हैं। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी अपना उम्मीदवार किसे बनाएगी यह पार्टी फैसला करेगी। हालांकि पार्टी नई पीढ़ी को प्रतिनिधित्व कराने की कोशिश में है।
चुनाव के संबंध में कैप्टन गौरव बोहरा का कहना है कि पिता की विरासत को हरहाल में नहीं जाने देंगे। मैं बड़े भाई की भूमिका पूर्ण रूप से निभाउंगा। परिवार को एकजुट रखना हमारा धर्म ही नहीं कर्तव्य भी है। वहीं उनके छोटे भाई प्रज्वल बोहरा का कहना है राप्रपा में कोई मतभेद नहीं पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। पार्टी जो भी निर्णय करेगी हमारा पूरा परिवार एकजुट होकर इस चुनाव को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगा।

बता दें कि कैप्टन बोहरा नेपाल की एक प्रतिष्ठित निजी विमान सेवा कंपनी बुद्धा एयर लाइंस में वरिष्ठ पायलट के रूप में कार्यरत हैं। लगभग दो दशक के लंबे विमानन अनुभव के कारण वे एक अनुशासित, दूरदर्शी और जोखिम प्रबंधन में निपुण व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते हैं। पायलट होने के साथ-साथ, बोहरा सामाजिक सेवा और युवा सशक्तिकरण में भी सक्रिय रहे हैं।
राजनीतिक पृष्ठभूमि में पहले से ही रुचि रखने वाले बोहरा भाईयों ने अब प्रत्यक्ष राजनीति में आने का निर्णय लिया है।
बता दें कि रूपंदेही क्षेत्र नंबर 3 ऐतिहासिक, भौगोलिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह गौतम बुद्ध की जन्मभूमि लुंबिनी से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में विकास, बुनियादी ढांचा, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। बोहरा स्वयं रूपंदेही के स्थायी निवासी हैं, जिससे वे स्थानीय जनता की भावनाओं के करीब हैं।
गौरव बोहरा और प्रज्वल बोहरा भ्रष्टाचार के खिलाफ स्पष्ट विचार रखने वाले और स्वच्छ शासन प्रणाली के पक्षधर हैं। दोनों भाइयों के चुनाव अभियान का मूल मंत्र है – “स्वच्छ नेतृत्व, सक्षम प्रतिनिधि”। वे पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के निर्माण के लिए तकनीक के उपयोग पर जोर देते हैं। साथ ही, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

राजनीति में नए चेहरे के रूप में सामने आए बोहरा भाईयों के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं। पारंपरिक राजनीतिक दलों और उनके स्थापित नेताओं का प्रभाव। लेकिन, राजनीति से थके हुए मतदाताओं के लिए बोहरा भाई एक नया विकल्प बन सकते हैं। खासकर शिक्षित वर्ग, युवा और मध्यम वर्ग के मतदाताओं के उनके प्रति आकर्षित होने की संभावना है।
बोहरा परिवार रूपंदेही क्षेत्र नंबर-3 के चुनावी मैदान में एक नई ऊर्जा, विचार और नेतृत्व शैली लेकर आया है। अब उन्हें जनता के सपनों और अपेक्षाओं का नेतृत्व करने की चुनौती स्वीकार करनी होगी। बोहरा भाईयों जैसे अनुशासित पेशेवरों की भागीदारी से लोकतंत्र और भी समृद्ध हो सकता है।


