नौतनवां में विधायक खेल स्पर्धा को लेकर तैयारी बैठक संपन्न, 6 से 9 दिसंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज!
विधायक खेल स्पर्धा के सफल आयोजन को लेकर आज नौतनवां में विधायक के कैंप कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में खेल स्पर्धा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और उपस्थित अधिकारियों व जिम्मेदार व्यक्तियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए।

 

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि 6, 7, 8 और 9 दिसंबर को खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन हेतु निम्न स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे।

नौतनवां जलकल कार्यालय, नौतनवां तहसील, सोनौली नगर पंचायत कार्यालय, विकासखंड नौतनवां कार्यालय, विकासखंड लक्ष्मीपुर कार्यालय, खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 दिसंबर को बरवाकला महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम में होगा, जबकि इसका समापन 14 दिसंबर को किया जाएगा।

 

 

युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित तैयारी बैठक में यह भी बताया गया कि इस वर्ष विधायक खेल स्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों को जिला, मंडल और उसके बाद प्रदेश स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। यह पहला मौका है जब विधानसभा स्तर पर जीत हासिल करने वाले युवाओं को सीधे प्रदेश स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इस तैयारी बैठक में मुख्य रूप से नौतनवां तहसीलदार करण सिंह, वीडियो लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव, वीडियो नौतनवां अमित मिश्रा, सोनौली अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज, नौतनवां ईओ राहुल यादव, खंड शिक्षा अधिकारी नौतनवां हेमंत मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन त्रिपाठी सहित नौतनवां विधानसभा के सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता नौतनवां विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!