भैरहवा में आयोजित हुआ राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का बृहद अधिवेशन
जनता के दिलों पर राज करते थे मेरे पिता,किसी के साथ कभी नहीं किया कोई भेद-भाव – प्रज्वल बोहरा
धर्म जाति और संप्रदाय से उपर उठकर मेरे पिता ने सबके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का किया था किया – गौरव बोहरा
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र लिंगदेन ने पार्टी के भैरहवा स्थित अधिवेशन में कहा कि दीपक बोहरा के सम्मान के सपनों को संजोए रखना हम सब की जिम्मेदारी नहीं हम सब का धर्म और कर्तव्य है।


इससे पहले श्री लिंगदेन गौतमबुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे भैरहवा जिला कारागार पहुंचे और जेल में बंद नेपाल के पूर्व गृहमंत्री तथा राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना। सिद्धार्थ होटल में भोजन के पश्चात श्री लिंगदेन पौवा होटल में आयोजित अधिवेशन में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। हर हाल में दीपक बोहरा के सम्मान को बचाना है। जैसे ही उन्होंने मंच से प्रज्जवल बोहरा और गौरव बोहरा का नाम लिया पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। श्री लिंगदेन चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय भी गए। उन्होंने एअरपोर्ट पर पार्टी के संचालन पर चर्चा भी किया। श्री लिंगदेन ने आगे कहा कि नेपाल को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त करना है। इसके लिए आगामी 15 गते से देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। रूपंदेही उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष दर्पण श्रेष्ठ ने श्री लिंगदेन को एक मांग-पत्र भी सौंपा।



इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री निरंजन थापा, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की केंद्रीय सदस्य स्वाति थापा, सिद्धार्थ नगर पालिका भैरहवा के पूर्व मेयर सागर प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के युवा नेता प्रज्जवल बोहरा, कैप्टन गौरव बोहरा,दीपू शाही,दीपू राणा, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के केंद्रीय सहसचिव ताहिर अली,हरि केसी, वार्ड नंबर चार के अध्यक्ष भोला यादव, नगर अध्यक्ष कृष्णा आर्याल,दीपक थापा, सद्दाम, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेता प्रदीप कुमार उदय, लुंबिनी प्रांत के अध्यक्ष और चंदन तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।



