पिता के सपनों को साकार करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी- कैप्टन गौरव बोहरा नेता राप्रपा

स्वर्गीय दीपक बोहरा परिवार के किसी सदस्य के चुनाव लड़ने की चर्चा के बाद विरोधी पार्टियों में खलबली

रूपंदेही क्षेत्र नंबर तीन का उपचुनाव

मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेता कैप्टन गौरव बोहरा ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दीपक बोहरा के सपनों को साकार करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

YouTube player

कैप्टन श्री गौरव बोहरा ने मंगलवार को भैरहवा स्थित अपने आवास पर द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज के डायरेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि वह कैप्टन जरूर हैं हवाई जहाज में पायलट का काम भी करते हैं। पर समय-समय पर राजनीति में बीते 26 सालों से पिता के साथ रहकर उनका हाथ भी बंटाते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पिता एक जनप्रिय और लोकप्रिय नेता होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थे। अपने पूरे राजनीतिक जीवन काल में मेरे पिता जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर लोगों का काम किया। उन्होंने कभी किसी में कोई भेद नहीं किया। रूपंदेही जिले के अलावा समूचे नेपाल में मेरे पिता की लोकप्रियता से हर आदमी वाकिफ है। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर मुझे आगे बढ़कर जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार में सभी लोग एकजुट होकर जनता की सेवा में तत्पर हैं और आगे भी रहेंगे।

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पिता के स्थान पर होने वाले रूपंदेही जिले के क्षेत्र नं तीन के उपचुनाव में उनका परिवार का कोई सदस्य पूरी मजबूती से लड़ेगा और विजयश्री भी हमारी ही होगी। मुझसे जो भी लड़ेगा उन्हें कड़ी चुनौती मिलेगी। उन्होंने बताया कि मैं पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर रहा हूं। बड़ी संख्या में लोग हमसे जुड़ रहे हैं। मुझे लगता है कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जनता का जिस तरह से प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है उससे विरोधी पार्टियों में खलबली मचा हुआ है। निश्चित तौर पर हम कह सकते हैं कि उपचुनाव में जीत हमारी ही होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी मेरे परिवार के जिस भी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाएगी हम सभी उसे जिताने की जी-तोड़ कोशिश करेंगे। इतना अवश्य कहना चाहता हूं कि यदि मुझे मौका मिला तो विपक्षी दलों को कड़ी चुनौती देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!