राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी नेपाल के सांसद और पूर्व मंत्री दीपक बोहरा की 46 वर्षीय पुत्री का असामयिक निधन, परिजनों और समर्थकों में शोक की लहर
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के क्षेत्र नं 03 के राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के सांसद और पूर्व मंत्री दीपक बोहरा एवं लेखिका उन्नती बोहरा “शीला”, बहन चांदनी “जेनी” बोहरा गैरेट, और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के युवा नेता प्रज्वल बोहरा की बहन दीपू शाही का 46 वर्ष की आयु में असामयिक निधन से हम सभी स्तब्ध हैं। हम सभी शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके असामयिक निधन पर राष्ट्रीय प्रेस क्लब आफ इंडिया महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील इकाई के अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी एवं संगठन के समस्त पदाधिकारी और सदस्यों ने भारी शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।