फरेंदा में अवैध मसाज सेंटर पर एसडीएम ने मारा छापा

एक युवक और तीन महिलाएं हिरासत में

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा महराजगंज! महाराजगंज के फरेंदा बाईपास पर मंगलवार को एक अवैध मसाज सेंटर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शैलेंद्र गौतम ने छापा मारा। इस दौरान एक युवक और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

प्रशासन को इस सेंटर के अवैध संचालन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपजिलाधिकारी को फिर शिकायत मिली, जिसके बाद वे कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान सेंटर में एक युवक और तीन महिलाएं मौजूद पाई गईं, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।

उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम ने मीडिया को बताया कि इस मसाज सेंटर का कोई वैध पंजीकरण नहीं था और यह पूरी तरह से अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। पूर्व में तहसील प्रशासन ने सेंटर संचालकों को चेतावनी जारी कर वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन इस चेतावनी की अनदेखी की गई।

 

 

एसडीएम ने कहा कि यह सेंटर अवैध गतिविधियों का केंद्र बन चुका था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध सेंटरों के खिलाफ अब लगातार कार्रवाई की जाएगी और बिना पंजीकरण के कोई भी ऐसा कारोबार नहीं चला सकेगा। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि बाईपास पर ऐसे कई संदिग्ध सेंटर संचालित हो रहे हैं, जो युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। यह घटना महाराजगंज जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की सतर्कता को दर्शाती है और फरेंदा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!