आगरा जिले में तैनात एसडीएम राजेश जायसवाल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ महराजगंज ! आगरा जिले में 2018 बैच के पीसीएस अफसर (एसडीएम) राजेश जायसवाल अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे कि शुक्रवार सुबह आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एसडीएम राजेश जायसवाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी के मुताबिक एसडीएम राजेश जायसवाल अपनी क्रेटा कार से आगरा से लखनऊ जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही इटावा जिले के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 77 -KM पर पहुंची तभी तेज रफ्तार से आ रही वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में एसडीएम बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 बैच के अधिकारी राजेश जायसवाल किरावली में एसडीएम के पद पर तैनात थे और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाले हुए थे।

एसडीएम राजेश जायसवाल का फाइल फोटो

बताते चलें कि राजेश जायसवाल मूल रूप से जनपद देवरिया जिले के बरहज के निवासी थे और वह मैनपुरी जिले में भी एसडीएम रह चुके थे। वह महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील में तहसीलदार के पद पर और फरेंदा तथा महराजगंज में एसडीएम के पद पर भी तैनात रहे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

एसडीएम की मौत पर प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार संतोष राजौरिया और इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी सैफई अस्पताल पहुंच गए। उधर इस दुखद हादसे की जानकारी जब आगरा में लगी, तो प्रशासनिक अफसरों में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!