गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

चप्पे-चप्पे पर नजर,सघन जांच के बाद ही दी जा रही है एंट्री- अंकुर गौतम पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! गणतंत्र दिवस समारोह को 

देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। सीमा पर सार्वजनिक स्थलों की सघन तलाशी ली जा रही है।

आने-जाने वालों व वाहनों की कड़ी जांच के बाद ही एंट्री मिल रही है। वहीं, पगडंडी रास्तों पर कड़ा पहरा लगाया गया है। पुलिस व एसएसबी की टीम की गश्त बढ़ा दी गई है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा पर अलर्ट है। आम दिनों की अपेक्षा सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। पुलिस एवं एसएसबी जवान अलर्ट मोड में हैं। नेपाल से भारत आने वाले सभी यात्रियों को जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिल रही है।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थानीय अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं। सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। क्षेत्र की निगरानी के लिए डॉग स्क्वायड की टीम और सीसीटीवी का उपयोग किया जा रहा है। सीमावर्ती गांव की पगडंडियों पर सीसीटीवी कैमरों से भी बॉर्डर पर नजर रखी जा रही है। नाकों पर चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं। सोनौली सीमा सहित भारतीय क्षेत्रों में पगडंडी व नाकों पर एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। 

नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों को एसएसबी की विशेष जांच चक्र से गुजरना पड़ रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा एजेंसियों की निगाह सोनौली और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगाह बनी हुई है। होटलों, ढाबों, बस स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक जगहों की जांच की जा रही है। संदिग्धों के बारे में सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि सीमा पर सुरक्षा को लेकर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जांच के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थलों सहित होटल आदि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आने-जाने वालों को सघन जांच के बाद ही एंट्री मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!