उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज जनपद के वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी को राष्ट्रीय प्रेस क्लब महराजगंज इकाई द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद भारत और नेपाल से बधाईयों का तांता शुरू हो गया है। अब तक दोनों देशों से तीन हजार से ज्यादा लोगों द्वारा जिसमें राजनेता, होटल व्यवसायी, उद्योग वाणिज्य संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स,शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोग, खिलाड़ी, विभिन्न उद्योग घरानों के प्रतिष्ठित लोग,कला क्षेत्र से जुड़े लोग, अधिवक्ता, बड़ी संख्या में पत्रकार, विभिन्न दलों के राजनीतिक नेता, दर्जनों मेयर, उपमेयर, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी,तथा विभिन्न संघ-संस्थाओं के लोगों द्वारा लगातार बधाई मिल रहा है।
बता दें कि श्री मनोज त्रिपाठी को पत्रकारिता जगत में आए हुए अभी बमुश्किल दो साल भी नहीं हुआ लेकिन अपनी ईमानदार और स्वच्छ छवि की बदौलत उन्होंने भारत ही ही नेपाल में भी अपना वर्चस्व स्थापित किया है। उन्होंने समाज से जुड़े हर मुद्दे को अपनी लेखनी से बेबाक तरीके से उठाने का काम किया। उन्होंने जहां एक तरफ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को प्रमुखता दी वहीं दुसरी तरफ अन्याय अत्याचार, तस्करी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी धारदार तरीके से अपनी लेखनी चलाया। समाज और सरकार से जुड़े हर ज्वलंत मुद्दे को उन्होंने बड़े ही बारीकी से उठाने का कार्य किया। आज स्थिति यह है कि उनके इस सराहनीय पत्रकारिता के लिए भारत और नेपाल में उनके लाखों प्रशंसक मौजूद हैं। इतना ही नहीं उन्हें बेहतर पत्रकारिता के लिए कई बार नेपाल और भारत में प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है।
मनोज त्रिपाठी को बधाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेन्द्र जायसवाल, नेपाल से राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के सांसद दीपक बोहरा, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के युवा नेता प्रज्जवल बोहरा,गौरव बोहरा, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के नेतागण, नेपाल के पूर्व गृहमंत्री व नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र राज कंडेल,नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिमाल श्रेष्ठ, नेपाली सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी, तिलोत्तमा एवरेस्ट कत्था मिल्स के प्रोप्राइटर बसंत रोक्का, सिद्धार्थ नगर पालिका परिषद भैरहवा के मेयर इश्तियाक अहमद खान, उपमेयर उमा अधिकारी, नेपाल-भारत मैत्री संघ के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, भैरहवा नेपाल भंसार एजेंट संघ और नेपाल-भारत मैत्री संघ भैरहवा के पूर्व अध्यक्ष डॉ शांत कुमार शर्मा, सिद्धार्थ संज्जाल एसोसिएशन रूपंदेही के अध्यक्ष अनिल कुमार ज्ञवाली, उद्योग वाणिज्य संघ रूपंदेही के अध्यक्ष ठाकुर श्रे, होटल व्यवसाई संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ, प्रतिष्ठित होटल व्यवसाई और समाज सेवी राम थापा, चैंबर ऑफ कॉमर्स रूपंदेही के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद श्रेष्ठ, नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपंदेही के जिलाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, बेलहिया शाखा के अध्यक्ष पशुपति कांदू, किशोर जोशी, नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार माधव ढुंगाना, मनोरंजन शर्मा, शंकर पाण्डेय व काठमांडू व पोखरा के तमाम पत्रकार, तिलक घीमिरे, संतोष चौधरी, टाईगर रिजार्ट सोल्टी होटल के जीएम अग्नि मित्र शर्मा, महेंद्र न्योपाने,हरि थापा, दिलीप कुमार गौतम, विष्णु शर्मा,आशा गुरूंग,पूरन थापा, डॉ संतोष सुवेदी, ऋषि जायसवाल, रिंकू जायसवाल,माया क्षेत्री, विशाल चौधरी, विधायक देवी प्रसाद चौधरी,शशि पंथी, बसंत राज पुरी, कृष्णा पांडे, प्रज्जवल घीमिरे,दीपू प्रताप राणा, दीपक पौड़ेल, संजय बजिमय, डॉ राम प्रसाद बस्याल, डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव, डॉ बुद्धि प्रसाद शर्मा, बलराम न्योपाने, गोपाल उपाध्याय जिलाध्यक्ष रूपंदेही विश्व हिन्दू परिषद नेपाल,राजन शुक्ला अध्यक्ष लांयस क्लब भैरहवा लिगेसी,शशि कांत उपाध्याय अध्यक्ष सीएमए संघ रूपंदेही,विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन दत्त मिश्रा, संदीप थापा अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक युवक संगठन रूपंदेही, अभिजीत त्रिपाठी संयोजक राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक विद्यार्थी संगठन रूपंदेही, हरि थापा,हरि सेठिया, ओंकार पांडे, पूर्व मंत्री ज्योतेंद्र मोहन चौधरी एवं नेपाल और भारत के तमाम संघ-संस्थाओं के लोगों ने बधाई दी है।