राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपक बोहरा का निधन, नेपाल में शोक की लहर 

काठमांडू से पार्थिव शरीर लेकर परिजन भैरहवा पहुंचे 

काठमांडू के आर्य घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बुधवार को सुबह होगा अंतिम संस्कार 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल! राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी नेपाल के वरिष्ठ नेता व भैरहवा से सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपक बोहरा का लंबी बीमारी के कारण का आज सुबह काठमांडू स्थित अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से भैरहवा समेत पूरे नेपाल में शोक की लहर है। उनके पुत्र राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेता प्रज्जवल बोहरा और कैप्टन गौरव बोहरा अपने पिता का पार्थिव शरीर लेकर काठमांडू से हेलीकॉप्टर द्वारा भैरहवा स्थित अपने आवास पहुंचे। जहां उनके आवास पर पार्थिव शरीर रखा गया जहां हजारों की संख्या क्षेत्र के लोग, शुभचिंतक,मित्र उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां से पुन: उनका पार्थिव शरीर लेकर उनके परिजन काठमांडू के लिए रवाना हो गए।

https://www.facebook.com/share/r/1KiNHNvA2J/

 

काठमांडू के पार्टी कार्यालय पर उनका पार्थिव शरीर रखा जायेगा। जहां पार्टी के पदाधिकारी और विभिन्न पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। बुधवार को सुबह काठमांडू स्थित आर्य घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दीपक बोहरा के निधन पर पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने गहरा शोक व्यक्त करते किया है।और कहा है कि हमनें एक अभिन्न मित्र खो दिया है। जिसकी कमी हमेशा खलेगी। वहीं भैरहवा के मेयर इश्तियाक अहमद खान ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी सहन शक्ति प्रदान करें। शिव सेना नेपाल के प्रवक्ता शिव बस्याल, अध्यक्ष शैलेंद्र शाही,वासू प्रधान और विपिन मलिक ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!