मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली! बुटवल में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या की खबर आ रही हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, आरोपी हत्यारा अपने ही भाई की हत्या के आरोप में जेल में था और कुछ वर्ष पहले संविधान दिवस पर सामान्य माफी मिलने के बाद उसे रिहा किया गया था।
रुपंदेही के बुटवल में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। 34 वर्षीय दीपा बस्याल और उनकी 4 और 7 वर्षीय दो बेटियों की बुटवल के होरायजन चौक स्थित मिलिजुली पथ पर हत्या कर दी गई।
रूपंदेही पुलिस प्रवक्ता डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि दीपा जिसने तलाक के बाद किसी और से शादी कर ली थी, को उसके पूर्व पति सुजान कोइराला ने घर बुलाकर बुधवार सुबह करीब चार बजे उसकी हत्या कर दी।
पुलिस का कहना है कि उनकी हत्या घरेलू हथियारों, हथौड़े और चाकू से की गई।
पुलिस ने मृतक दीपा के पूर्व पति सुजान कोइराला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हत्यारा अपने ही भाई की हत्या के आरोप में जेल में था और कुछ वर्ष पहले संविधान दिवस पर सामान्य माफी मिलने के बाद उसे रिहा किया गया था।

