गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से नेपाल की स्थिति पर हुई गंभीर चर्चा – अस्मिता भंडारी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ नेपाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी / मनोज कुमार त्रिपाठी

गोरखपुर! गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज से विश्व हिन्दू महासंघ की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी की शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर महाराज जी ने विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया, जिसके लिए अस्मिता भंडारी ने हृदय से हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।

 

YouTube player

 

 

मुलाकात के दौरान महाराज जी ने नेपाल की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को लेकर गहरी चिंता प्रकट की। बातचीत में नेपाल में हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों, वहां की मौजूदा सरकार तथा भविष्य की दिशा पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। साथ ही विश्व हिंदू महासंघ के आगामी कार्यों और संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा की गई।

महाराज जी ने संगठन के सभी सदस्यों से एकजुट होकर आगे बढ़ने, संगठन को सशक्त बनाने तथा भारत–नेपाल के सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि सामूहिक प्रयासों से संगठन अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर सकेगा।

 

 

इस भेंट को अपने लिए सौभाग्य बताते हुए अस्मिता भंडारी ने कहा कि महाराज जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। अंत में गुरु गोरखनाथ एवं भगवान पशुपतिनाथ से सभी के कल्याण की कामना करते हुए आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!