सिद्धार्थ बालगृह में नेपाल पुलिस पत्नी संघ का सेवा कार्य

भोजनदान व खाद्यान्न वितरण कर अनाथ बच्चों के साथ मनाई सेवा की भावना

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नेपाल पुलिस पत्नी संघ के आयोजन में रूपंदेही स्थित सिद्धार्थ बालगृह (अनाथालय) में भोजनदान एवं खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

YouTube player

 

 

 

कार्यक्रम में नेपाल पुलिस पत्नी संघ की अध्यक्ष नविना कार्की ने अनाथ बच्चों की सेवा करने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य के लिए संघ सदैव सहयोगी बना रहेगा। उन्होंने समाज में मौन रूप से सेवा कर रहे सिद्धार्थ बालगृह के कार्यों की सराहना की।

उन्होंने बताया कि नेपाल पुलिस पत्नी संघ देश के विभिन्न क्षेत्रों में अनाथ बच्चों, वृद्धजनों एवं महिलाओं को लक्षित कर स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के हित में भी विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

                     

                     

नेपाल पुलिस पत्नी संघ लुंबिनी प्रदेश की अध्यक्ष पूजा खत्री ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पत्नी संघ भी सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय रूपंदेही के पुलिस अधीक्षक जनक शाही ने कहा कि नेपाल पुलिस पत्नी संघ समाज का अभिन्न अंग बनकर उल्लेखनीय सामाजिक योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम में जिला पुलिस कार्यालय रूपंदेही के पुलिस नायब उपरीक्षक गणेश सापकोटा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही भोजनदान एवं खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में विभिन्न संघ–संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक व्यक्तित्वों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!