दो पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए भंसार(कस्टम) सुविधा फिलहाल बहाल नहीं
भैरहवा नेपाल!
भैरहवा कस्टम कार्यालय के प्रमुख शिवलाल न्यौपाने ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए अस्थायी तौर पर कार्यालय परिसर के बाहर टेंट लगाकर सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा, “भवन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद आयात-निर्यात का काम नहीं रुकना चाहिए। इसी उद्देश्य से अस्थायी ढांचा खड़ा कर सेवाएं बहाल की गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, डिजिटल सिस्टम ठप पड़ने के बाद फिलहाल मैनुअल प्रक्रिया के जरिए कस्टम जांच-पास किया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लैपटॉप की मदद से खुले टेंट में ही कामकाज शुरू कर दिया है।
निजी दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही तथा उनके लिए भंसार सुविधा फिलहाल बहाल नहीं की गई है।