एसपी रूपंदेही प्रदीप बहादुर क्षेत्री की पहल पर मृतक के परिजनों को मैनजमेंट की तरफ से दिया गया 06 लाख रूपए का मुआवजा
एक्वा पार्क के मैनेजमेंट और सभी कर्मचारियों ने घटना पर जताया दुःख- विकास लामा आपरेशन मैनेजर एक्वा पार्क बेलहिया नेपाल
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! सीमा से सटे रूपंदेही जिले के बेलहिया स्थित एक्वा पार्क स्थित स्विमिंग पूल में पानी के अंदर नौतनवां के युवक की मौत के मामले में एसपी रूपंदेही प्रदीप बहादुर क्षेत्री की पहल पर मृतक साहिल अंसारी के परिजनों और एक्वा पार्क के संचालकों के बीच समझौता हो गया है। एसपी रूपंदेही प्रदीप बहादुर क्षेत्री ने बताया कि एक्वा पार्क के संचालकों द्वारा मृतक साहिल अंसारी के परिजनों को 06 लाख रुपए देने पर सहमति बन गई।

एक्वा पार्क के आपरेशन मैनेजर विकास लामा ने बताया कि इस घटना से हम सभी दुखी हैं और मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना कैसे हुई यह बात समझ में नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि स्विमिंग पूल में केवल पांच फीट तक गहरा पानी है जबकि मृतक की हाइट करीब साढ़े छः फुट के करीब है। उन्होंने बताया कि एक्वा पार्क की यह पहली घटना है जिसका हम सभी को दुःख है।

विकास लामा ने बताया कि मैनजमेंट की तरफ से मृतक के परिवार को 06 लाख रुपए (नेपाली करेंसी) सहायता के रूप में मुहैया करा दिया गया है। घटना के बाद से अभी तक फिलहाल पार्क को बंद रखा गया है।
बता दें कि बुधवार दोपहर सिद्धार्थनगर नगर पालिका-1 के एक्वा पार्क में तैराकी करते समय नौतनवां के एक युवक साहिल अंसारी की मौत हो गई थी। रूपंदेही जिले के एसपी प्रदीप बहादुर क्षेत्री ने बताया था कि स्विमिंग पुल में डूबने से युवक की मौत हुई है उसकी जांच कराई जा रही है। आज एक्वा पार्क और मृत साहिल अंसारी के परिजनों के बीच समझौता हो गया है। एक्वा पार्क के संचालकों द्वारा मृत साहिल के परिजनों को 06 लाख मुहैया करा दिया गया है।


