जेन-जी आंदोलन के बीच सामान्य हो रहे हालात, सेना ने कर्फ्यू में दी ढील

नेपाल के विभिन्न जेलों से 13 हजार से अधिक कैदी फरार

सोनौली बार्डर से सटे रूपंदेही जिले के बेलहिया, भैरहवा और बुटवल कस्बे में नेपाली सेना का परिचालन

सोनौली बार्डर पर सुरक्षा चाक-चौबंद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू! नेपाल के सीमावर्ती जिला धनुषा में स्थिति सामान्य हो रही है जिसमें नेपाली सेना को स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है। रक्षा मंत्रालय ने कर्फ्यू में ढील देना शुरू कर दिया है जिससे सरकारी कर्मचारी और यात्रियों को आवागमन की अनुमति मिली है। जनकपुर धाम में स्थिति सामान्य है और सेना व पुलिस निगरानी रख रही है।

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सीमावर्ती जिला धनुषा में स्थिति अब पूरी तरह सामान्य होने लगी है। स्थिति पर नियंत्रण करने में नेपाली सेना को स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्थानीय लोग सेना के निर्देशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।

लोगों की मानें तो स्थिति को सामान्य करने में सेना के साथ-साथ बीते दो दिनों से हो रही बारिश भी मददगार साबित हो रही हैं।

 

बावजूद नेपाल का रक्षा मंत्रालय अपनी ओर से कोई कोताही नही बरतना चाह रही है। नेपाल की स्थिति को सामान्य होता देख रक्षा मंत्रालय ने कर्फ्यू में थोड़ी बहुत ढील देना शुरू कर दिया है।

मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में गुरुवार की सुबह छह बजे से दस बजे के बीच सरकारी कर्मचारी, बैंक कर्मी व सार्वजनिक संस्थानों में कार्यरत कर्मी अपना पहचान पत्र दिखाकर आवागमन कर सकते हैं, इसके अलावे हवाई अड्डो से उड़ान भरने वाले यात्री अपना टिकट दिखाकर आवागमन कर सकते हैं।

काठमांडू केंद्रीय कारागार से भागा कैदी अब्दुल रक्सौल बार्डर पर गिरफ्तार

पुनः दस बजे से शाम पांच बजे तक थोड़ी बहुत ढील के साथ कर्फ्यू जारी रहेगी।

इसके बाद गुरुवार की शाम सात बजे से शुक्रवार सुबह छह बजे तक पुनः कर्फ्यू जारी रहेगा। बहरहाल जनकपुरधाम की स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य है। सेना व पुलिस स्थिति का जायजा लेते हुए पूरे क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं।

इस बीच नेपाल में आगजनी और हिंसा से बिगड़े हालात में देश भर में हुए जेल ब्रेक कांड में 13572 कैदी फरार हो गए हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय और नेपाल पुलिस के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार

झुम्पका जेल से 1575 कैदी

नक्कु जेल से 1200 कैदी

दिल्ली बाजार जेल से 1100 कैदी

कास्की जेल से 773 कैदी

चितवन जेल से 700 कैदी

कैलाली जेल से 612 कैदी

जलेश्वर जेल से 576 कैदी

नवलपरासी जेल से 500 से ज्यादा कैदी

सिंदुलीगढी जेल से 471 कैदी

कन्चनपुर जेल से 450 कैदी

गौर जेल से 260 कैदी

दांङ जेल से 124 कैदी

सोलुखुम्बु जेल से 86 कैद

बाजहाङ जेल से 65 कैदी

जुम्ला जेल से 36 कैदी भाग गए हैं। अन्य जेलों से और पुलिस कस्टडी में मौजूद भी कैदी भाग गए हैं, जिनको मिलाकर कैदी भागने की संख्या 13572 हो गई है। उधर भारत के विहार और उत्तर प्रदेश बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। सोनौली बार्डर पर एस एसएसबी ने नेपाल से भागे चार कैदियों को पकड़ा है उधर बिहार के सीतामढ़ी बार्डर पर भी एसएसबी ने 11 कैदियों को हिरासत में ले लिया है। इन सभी भगोड़े कैदियों को नेपाली प्रशासन को सौंपने की तैयारी चल रही है। सोनौली बार्डर से सटे बेलहिया, भैरहवा और बुटवल में नेपाली सेना के परिचालन के बाद स्थित थोड़ी सामान्य हुई है लेकिन अभी भी समूचे रूपंदेही जिले में कर्फ्यू जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!