जनता की समस्यायों का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता – ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवां महराजगंज 

लक्ष्मीपुर ब्लॉक पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जन संवाद के माध्यम से दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

 

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में आज विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्रीय जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं उनके साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना।

कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा, “जनता की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है। जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

 

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिनमें बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी मुद्दे शामिल थे।

 

विधायक ने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाएगा और उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नागरिकों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!