मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! भारतीय सीमा से सटे सिद्धार्थनगर न.पा.-06, किशोरपुर, भैरहवा, रुपन्देही
धर्मशाला निर्माण हेतु
दिनांक: 2082/9198
वित्तीय सहायता की अपील।

महायज्ञ संपादन कोर कमेटी की समन्वयक पूनम क्षेत्री ने कहा है कि आप जैसे धर्म प्रेमी सज्जनों को मेरा सादर नमस्कार है।
उन्होंने कहा कि नेपाल प्राचीनकाल से ही ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, देवभूमि तथा अध्यात्मिक साधना की भूमि रही है। यहां के विभिन्न तीर्थस्थल, मठ-मंदिर, गुम्बा, गुफाएं और धार्मिक आश्रम आदि देश की संस्कृति, राष्ट्रीयता और आस्था के केंद्र रहे हैं।
“परोपकार पुण्याय” और “धर्मो रक्षति रक्षितः” जैसे मूल मंत्रों से प्रेरित होकर सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड नं. 9, किशोरपुर ग्राम समाज में दुर्गा मंदिर की स्थापना की गई है, जो एक ऐतिहासिक एवं आस्थावान पहल रही है। यह “श्री माता दुर्गा देवी मंदिर” सिद्धार्थनगर न.पा.-06, किशोरपुर, भैरहवा, रुपन्देही में स्थित है।
तिलोत्तमा नदी और रोहिणी नदी के मध्य स्थित यह भूमि अत्यंत पवित्र मानी जाती है। लोक मान्यता है कि रुपन्देही जिले के इस दिव्य शक्तिपीठ “श्री माता दुर्गा देवी मंदिर” के दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस मंदिर के सर्वांगीण विकास, निर्माणाधीन धर्मशाला को पूर्ण कराने तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु “श्रीमद्भागवत महापुराण एवं शतचंडी ज्ञान महायज्ञ–2082” का आयोजन किया जा रहा है। ईश्वर की कृपा से इस महायज्ञ में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रवचनकर्ता पंडित श्री दौराबंधु पोखरेल जी के मुखारविंद से 2082/02/03 से 2082/02/09 तक अमृतमयी कथा का वाचन होगा।
अतः हम आपको एवं आपके परिवार को तन, मन, धन एवं श्रद्धा भाव से इस महायज्ञ में सहभागी होकर धर्म लाभ प्राप्त करने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं।

