भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने किया रक्तदान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महाराजगंज! भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एस एसबी) के जवानों ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत किया गया।

 

 

महराजगंज जनपद के सेना नायक कैंप कार्यालय छपवा दोमुहाना घाट पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 30 से अधिक एसएसबी जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जवानों ने रक्त की कमी से जूझ रहे जरूरतमंदों की मदद के लिए यह पहल की।

 

 

कमांडेंट जगदीश प्रसाद दवाई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिवस पर ‘स्वस्थ नारी और सशक्त नारी’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि 66 वीं बटालियन की विभिन्न सीमा चौकियों के जवानों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें महिला जवान भी शामिल थीं। इस कैंप का उद्देश्य खून की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!