ड्रोन कैमरा भारत से नेपाल ले जा रहा था युवक
मनोज कुमार त्रिपाठी
भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर गुरुवार को समय लगभग 1300 बजे समवाय प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अवैध रूप से ड्रोन कैमरा लेकर व्यापार एवं पारगमन मार्ग सोनौली के रास्ते नेपाल ले जाने के फिराक में है I प्राप्त सूचना के आधार पर व्यापार एवं पारगमन मार्ग सोनौली में ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के कार्मिको को अवगत कराया गया तथा सबको सतर्क किया गया I व्यापार एवं पारगमन मार्ग सोनौली पर सभी आने -जाने वाले नागरिको का बैग x-ray मशीन के द्वारा स्कैन किया जा रहा था |

स्कैन के दौरान समय लगभग 13.30 एक व्यक्ति जो भारत से नेपाल जा रहा था उसके बैग में एक ड्रोन कैमरा पाया गया | उसके बाद उस व्यक्ति से पूछ ताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम प्रकाश थापा, पुत्र भीम कुमार थापा, उम्र 34 वर्ष, पता- गांव ओखलढुंगा, थाना- सुकेदारा, जिला काठमांडू नेपाल बताया l उपरोक्त व्यक्ति 25 मार्च को नई दिल्ली से लंदन weba world workshop अटेंड करने लंदन UK गया था और अपने मित्र दिनेश चौला गेन जो काठमांडू का रहने वाला है और वर्तमान में लंदन में रह रहा है l प्रकाश थापा जब काठमांडू वापस आ रहा था तो उसका मित्र दिनेश चौला गेन ने मिनी 4K DJI ड्रोन खरीद कर दिया और बोला काठमांडू में मेरे भाई को दे देना l फिर यह व्यक्ति लंदन से 22 सितम्बर को नई दिल्ली आया और दिल्ली से 24 सितम्बर को बस द्वारा दिल्ली से काठमांडू के लिये रवाना हुआ तभी व्यापार एवं पारगमन मार्ग सोनौली में सीमा पार करते समय चेकिंग के दौरान बैग में ड्रोन मिलने के कारण उपरोक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया l
जब्त सामान में
1. ड्रोन कैमरा -01, NO. DJI MINI FLY MORE COMBO DRONE WITH 4K UHD CAMERA
सीजर मेमो व् अन्य कागजी कार्यवाही पूर्ण करनें के बाद सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवां को पकड़े गये व्यक्ति और जब्त सामान को सुपुर्द कर दिया गया ।
बरामद करने वाली टीम में 22 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर अभय यादव, इंस्पेक्टर अरूण कुमार पांडे, उपनिरीक्षक धनवीर और कांस्टेबल गौरव तिवारी शामिल रहे।










