उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! एसएसबी 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर एवं समवाय सोनौली के सीमावर्ती युवाओं के लिए मोटर ड्राइविंग कोर्स का शुभारंभ सोमवार की सुबह भगवानपुर के कार्यक्षेत्र स्थित रघुनाथपुर पंचायत भवन में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कमांडेट प्रदीप कुमार मेधी ने किया इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य पर बल दिया कहा कि स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर होकर तस्करी एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों से दूरी बनाते हुए अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया,ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया, सोनौली कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार मिश्र,चौकी प्रभारी भगवानपुर जटा शंकर, प्रभारी भगवानपुर सब इंस्पेक्टर अजीत तालुकदार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





