नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
किए जाएंगे,खुनुवां बॉर्डर पर वाहनों के लिए अलग लेन बनेंगे,जांच में आसानी होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी- मयंक द्विवेदी पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ सिद्धार्थनगर! नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। नेपाल की ओर से आने वाले वाहन व व्यक्तियों की सघन जांच होगी। बड़े और व्यवसायिक वाहनों के लिए अलग लेन बनेगा। जबकि दो पहिया के लिए अलग रास्ता होगा। आने व जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग लेन बनेगा।

प्रयोग के रूप में इसे सबसे पहले शोहरतगढ़ तहसील के खुनुवां बॉर्डर पर लागू किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन, पुलिस, एसएसबी और पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों के बीच एक संयुक्त बैठक भी हो चुकी है।
नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। नेपाल की ओर से आने वाले वाहन और व्यक्ति की जांच करने में सुरक्षा एजेंसियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में प्रशासन ने निर्णय किया है कि सभी के लिए आने-जाने का अलग-अलग लेन बनाया जाएगा। जिससे जांच करने में सुविधा होगी। प्रशासन व पुलिस ने रूपरेखा तैयार की।
खुनुवां बॉर्डर पर पीडब्लूडी स्वागत द्वार और सड़क चौड़ीकरण का कार्य करा रही है। इसे देखते हुए आवागमन के लिए अलग-अलग लेन बनाने का निर्णय किया गया।
अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड कमल किशोर ने बताया कि खुनुवां बॉर्डर पर सड़क चौड़ीकरण और स्वागत द्वार का निर्माण कार्य हो रहा है। आने-जाने वाले के लिए अलग लेन बनाया जाएगा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ मयंक द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खुनुवां बॉर्डर पर वाहन और व्यक्तियों के आने-जाने के लिए अलग लेन बनेगा। इससे दुर्घटना की भी संभावना कम हो जाएगी और चेकिंग में लगे जवानों को सुविधा होगी। चेकिंग कार्य भी आसानी से संपादित होगा। इस संबंध में स्थानीय व्यापारी और ग्रामीणों से वार्ता की गई है।









