महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, सीमा पर हर आने-जाने वाले की सघन जांच जारी, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आतंकी खतरे की आशंका गहरा गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से जुड़े जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर चुके हैं।

 

 

सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों आतंकियों के फोटो जारी कर दिए हैं। महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश दिया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। डॉग स्क्वायड की मदद से सामानों की जांच हो रही है। महराजगंज जनपद की 84 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

 

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार के अनुसार, एसएसबी के साथ मिलकर सीमा पर कड़ी जांच जारी है। एलआईयू और नेपाल सीमा पर खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!