नौतनवा बैरिया बाजार से संदिग्ध युवती हिरासत में, चीनी नागरिक होने की आशंका

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार से पुलिस ने एक संदिग्ध युवती को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार हिरासत में ली गई युवती की उम्र लगभग 37 वर्ष बताई जा रही है। उसका नाम हुजिए बताया जा रहा है, जो तिब्बत की निवासी बताई जा रही है, हालांकि उसके चीनी नागरिक होने की भी संभावना जताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती के पास भारत में प्रवेश से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, जैसे वीजा या पासपोर्ट, मौजूद नहीं है। सोनौली अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र पर चीनी भाषा के अनुवादक की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण पुलिस ने बनारस से एक विशेष टीम को बुलाया है, जिसमें चीनी भाषा का ट्रांसलेटर शामिल है। 

फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ में जुटी हुई है और उसके भारत आने के उद्देश्य, सीमा पार करने के तरीके तथा पृष्ठभूमि की गहन जांच की जा रही है। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

पुलिस का कहना है कि ट्रांसलेटर की मौजूदगी के बाद पूछताछ पूरी होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!